अफगानिस्तान से लौटे भारतीय, विमान में मौजूद लोगों ने लगाए 'भारत माता की जय' के नारे

अफगानिस्तान में बिगड़ते हालात के बीच वहां फंसे भारतीयों को बाहर निकालने के मिशन में भारतीय सरकार लगातार जुटी है।

भारतीय वायुसेना और एयर इंडिया के विमान की मदद से भारतीय नागरिकों को अफगानिस्तान से वापस लाया जा रहा है।

काबुल में जो भारतीय फंसे थे उन्हें वायुसेना के विमान से ताजिकिस्तान लाया गया उसके बाद एयर इंडिया के विमान से 87 लोगों को दिल्ली के लिए रवाना कर दिया गया। लाया गया।

जिसमे 2 नेपाली नागरिक भी शामिल हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने इस बाबत ट्वीट करके जानकारी दी। यात्रियों का एक वीडियो भी उन्होंने शेयर किया है जिसमे देखा जा सकता है कि लोग काफी खुश हैं और विमान के भीतर भारत माता की जय के नारे लगा रहे हैं।

प्रकाशित तारीख : 2021-08-23 06:56:00

प्रतिकृया दिनुहोस्