रोहिंग्या जेनोसाइड पर बनेगी फिल्म

ब्यूटेंट डायरेक्टर हैदर खान अपनी आगामी हिंदी फिल्म में रोहिंग्या लोगों की परेशानियों और हालात को दिखाएंगे। खबर है कि उन्होंने इस फिल्म की कहानी और स्क्रिप्ट भी तैयार कर ली है।

हैदर ने रोहिंग्या नामक फिल्म की कहानी और पटकथा लिखी है, जिसमें रोहिंग्या लोगों के बारे में अनसुनी कहानियों पर प्रकाश डाला गया है। पिछले कुछ सालों में ये लोग म्यांमार में हिंसा के चलते वो जगह छोड़कर बांग्लादेश में बसने के लिए भाग आए थे। निर्देशक ने ये भी कहा है कि, "यह रोहिंग्या नरसंहार पर पहली फीचर फिल्म है, जो उनकी दुर्दशा पर आधारित है। यह फिल्म इस विषय पर प्रकाश डालने के साथ अनसंग पैरा (स्पेशल फोर्स) की कहानी भी बताएगी। "नोटबुक" मूवी में एक गीत पर काम कर चुके हैदर ने कहा कि, "फिल्म को पूरी तरह से नैचुरल लाइट में शूट किया गया था और अभिनेताओं ने उदास और थके टूटे लोगों के लुक को कैरी किया है। मैं यथार्थवादी फिल्म बनाना चाहता था और उनका दर्द महसूस कराना चाहता था। मेरे अभिनेताओं ने उसमें पूरी सहायता की।" रोहिंग्या फिल्म के लीड करेक्टर "राधे" की भूमिका सांगे शेल्ट्रिम ने प्ले की है और उनके साथ मॉडल तंगिया जमान मेथिला नजर आयेंगी।

क्या है रोहिंग्या मामला

कहते हैं जब 1826 के बाद अंग्रेज पूर्वी बंगाल से लोगों को अराकान लेकर गए तो उनमें हिंदू भी थे और मुस्लिम भी। आम तौर पर इस प्रांत में रहने वाले सभी लोगों को रोहिंग्या कह दिया जाता है। 1982 के बर्मीज सिटिजनशिप लॉ के तहत रोहिंग्याओं को म्यांमार की नागरिकता देने से इनकार कर दिया गया क्योंकि म्यांमार की सरकार उन्हें अवैध बांग्लादेशी घुसपैठिए मानती है। रोहिंग्या लोगों को स्टेटलेस पीपल कहा जाता है। ये भी माना जाता है कि 1962 से पहले रोहिंग्या समस्या नहीं थी। 1948 में म्यांमार के आजाद होने के बाद वहां के पहले राष्ट्रपति ने रोहिंग्याओं को देश का मूल नागरिक माना था, लेकिन 1962 में सैन्य शासन आने के बाद रोहिंग्याओं की मुश्किलें शुरू हो गईं। रोहिंग्या मुसलमानों की स्थिति दयनीय उस वक्त हुई जब म्यांमार की सरकार ने वहां उनकी नागरिकता खत्म कर दी।

प्रकाशित तारीख : 2020-05-28 20:02:39

प्रतिकृया दिनुहोस्