नेपाली आर्मी चीफ और सशस्त्र बल के महानिरीक्षक ने किया कालापानी का दौरा

नेपाल के आर्मी चीफ पूर्ण चंद्र थापा और भारत सीमा पर तैनात नेपाल सशस्त्र पुलिस बल के महानिरीक्षक शैलेंद्र खनाल ने विवादित कालापानी का दौरान किया। दोनों अधिकारियों ने भारत सीमा पर ताजा हालात का जायजा लिया। इस बीच नेपाल आर्मी चीफ और सशस्त्र पुलिस बल के महानिरीक्षक के दौरे को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं।

नेपाल सशस्त्र प्रहरी बल ही बॉर्डर सिक्योरिटी का जिम्मा देखता है। नेपाल आर्मी चीफ आज सुबह छांगरू एरिया गए। यह कालापानी से 14 किलोमीटर पूर्व की तरफ है। नेपाल सशस्त्र प्रहरी बल ने यहां पर हाल ही में नए पोस्ट बनाई है जो 13 मई को ही स्थापित की गई।

प्रकाशित तारीख : 2020-06-19 10:16:57

प्रतिकृया दिनुहोस्