सोनाक्षी ने डिएक्टिवेट किया ट्विटर, कहा- आग लगे बस्ती में, मैं अपनी मस्ती में

बॉलिवुड ऐक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव रहती है और तमाम मुद्दों पर अपनी राय रखती हैं। वह सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ मुखातिब होती रहती हैं। वहीं, अब सोनाक्षी सिन्हा ने अपना ट्विटर अकाउंट डिएक्टिवेट कर दिया है। सोनाक्षी सिन्हा का कहना है कि वह अपनी मानसिक शांति को बचाने के लिए ऐसा कदम उठा रही हैं।

सोनाक्षी सिन्हा ने शनिवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जानकारी दी अब वह ट्विटर पर नहीं है। उन्होंने ट्विटर अकाउंट डिएक्टिवेट करने के बाद उसका स्क्रीन शॉट इंस्टाग्राम पर शेयर किया। इसके साथ उन्होंने लिखा, 'आग लगे बस्ती में... मैं अपनी मस्ती में! बाय ट्वीटर'

प्रकाशित तारीख : 2020-06-21 08:54:35

प्रतिकृया दिनुहोस्