बॉलीवुड एक्ट्रेस मनीषा कोइराला ने नेपाल के फैसले का किया समर्थन

भारत-नेपाल के बीच चल रहे नक्शे विवाद पर एक्ट्रेस मनीषा कोइराला ने नेपाल का समर्थन किया है. मूल रूप से नेपाल की रहने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस ने ट्वीट कर भारत-नेपाल नक्शे विवाद पर अपनी राय रखी है। उन्होंने ट्वीट में लिखा, 'क्षेत्रीय संप्रभुता, राजनीतिक संप्रभुता और आर्थिक संप्रभुता एक संप्रभु राज्य के बराबर होती है. आइए इस पर विचार करें।'

मनीषा कोईराला के इस ट्वीट के बाद हंगामा मच गया. इसके बाद मनीषा कोइराला सोशल मीडिया पर भारतीय ट्विटर यूजर्स के निशाने पर आ गई। एक्ट्रेस ने सफाई देते हुए लिखा, ''मेरी दिल से प्रार्थना है कि आप इतना उत्तेजित और असम्मानीय मत बनिए। हम लोग इन परिस्थितियों में एक साथ हैं। हमारी सरकारें इस मामले को सुलझा लेंगी। इस दौरान हमें सभ्य बने रहने की जरूरत है. मैं अब भी उम्मीद करती हूं।''

दरअसल, नेपाल की संसद ने इसी महीने नया नक्शा जारी किया था। नेपाल ने संशोधित नक्शे में भारत की सीमा से लगे रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण लिपुलेख, कालापानी और लिंपियाधुरा (Limpiyadhura) इलाकों पर दावा किया गया था।

प्रकाशित तारीख : 2020-06-23 21:38:06

प्रतिकृया दिनुहोस्