ट्रंप बोले व्हाइट हाउस ने नहीं दी कोई खुफिया जानकारी, फैलाई जा रही कोरी अफवाह

अफगानिस्तान में यूएस और गठबंधन के सैनिकों को मारने के लिए तालिबान से जुड़े आतंकवादियों को रशियन मिलिट्री इंटेलीजेंस यूनिट की ओर से दी गई जानकारी के बारे में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इनकार कर दिया है।

उनका कहना है कि उनको इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई। यदि कोई जानकारी देने की बात कह रहा है तो वो झूठ बोल रहा है, ये सिर्फ अफवाह फैलाने का काम है। जब ये जानकारी सार्वजनिक हो गई तो व्हाइट हाउस ने मीडिया पर हमला किया, अब इस बारे में एक इंटेलीजेंस अधिकारी को दोष दिया जा रहा है। 

इस सप्ताह अब तक इस मामले में कई जानकारियां सामने आ चुकी हैं। कुछ दिन पहले व्हाइट हाउस की ओर से इस बारे में कहा गया था कि हर खुफिया जानकारी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को नहीं दी जाती है। मंगलवार को व्हाइट हाउस के दो अधिकारियों ने खुलासा किया कि रशियन मिलिट्री इंटेलीजेंस यूनिट की ओर से अमेरिकी सैनिकों को मारने के लिए पैसे दिए गए थे, इसके बारे में राष्ट्रपति को लिखित में सूचना दे दी गई थी, राष्ट्रपति को पढ़ने के लिए जो नोट तैयार किए जाते हैं उसी नोट्स में ये जानकारी उनकी टेबल पर लिखित में पहुंचाई गई थी। 

बुधवार को ट्रंप ने अपने दावे को दोहराया कि उनको अफगानिस्तान में सैनिकों को मारे जाने के बारे में कभी कोई भी संक्षिप्त जानकारी दी गई हो। जिसे उनके सहयोगियों ने सही ठहराया हो। अधिकारियों का कहना है कि फरवरी के अंत में राष्ट्रपति की दैनिक लिखित खुफिया ब्रीफिंग में उनको इसकी जानकारी दी गई थी। एक बात और है कि इस जानकारी के बाद ही राष्ट्रपति ट्रंप ने ट्विटर पर बाउंटीज़ के बारे में कहानियाँ लिखी थीं। 

प्रकाशित तारीख : 2020-07-02 13:48:28

प्रतिकृया दिनुहोस्