नेपाली थे भगवान राम, नेपाल के PM ओली का दावा

नेपाल के प्रधानमन्त्री केपी शर्मा ओली ने भगवान श्रीराम कि जन्मभूमी भारत में नहीं बल्कि नेपाल के अयोध्या में है, ऐसा विवादित बयान आज महाकवी भानुभक्त जयंती के उपलक्ष्य में एक कार्यक्रम में कहा है।

प्रधानमन्त्री ओली ने भारत ने सांस्कृतिक अतिक्रमण (Cultural Enroachment in India) करते हुए सत्यतथ्य दबाने का आरोप लगाया। प्रधानमन्त्री ओली के बयान अनुसार भगवान श्रीराम का जन्म स्थान नेपाल के वीरगंज पश्चिम में है। किन्तु भारत ने एक नकली अयोध्या (India created fake Ayodhya) भारत के उत्तरप्रदेश में खडा कर दिया।

हम आज भी यह मानते हैं "सीता" का विवाह भारत के राजकुमार "राम" से नहीं अयोध्या के राजकुमार से हुआ है।

प्रधानमन्त्री ओली ने चीन के ईशारे में एक और बेतुका बयान दे डाला। प्रधानमन्त्री ओली ने दावा किया है कि भारत उन्हें नेपाल के प्रधानमन्त्री पद से हटाना चाहता है।

प्रकाशित तारीख : 2020-07-13 22:33:52

प्रतिकृया दिनुहोस्