शुभ्रानील का वीडियो देख बिग बी बोले ‘अद्भुत’

कोरोना से संक्रमित होने के बाद बॉलीवुड के शहनशाह नानावटी अस्पताल में एडमिट हैं। वह आए दिन अपने सोशल मीडिया अकाउंट से कुछ न कुछ इंटरेस्टिंग शेयर करते रहे हैं। उन्होंने हाल ही में अपने फेसबुक पेज से एक वीडियो शेयर किया हैं। वीडियो शेयर करने के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है कि “माउथ ऑर्गन से इतना अच्छा पहले कभी नहीं सुना ! अद्भुत, अद्भुत, अद्भुत !!”

बिग बी ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमे कोलकाता के एक लड़का शुभ्रानील सरकार माउथ ऑर्गन बजा रहा हैं। इसे लोग इंटरनेट पर काफी शेयर और पसंद कर रहे हैं।  इससे पहले भी अमिताभ बच्चन ने एक लड़की के भारतीय और वेस्टर्न म्यूज‍िक के कॉम्बिनेशन म्यूजिक वीडियो को पसंद करते हुए सोशल मीडिया पर शेयर किया था। 

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद मुंबई के नानावटी हॉस्पिटल में भर्ती हुए है। उनके अलावा अभिषेक, ऐश्वर्या और आराध्या भी कोरोना के शिकार हो गए, जिसके चलते उन्हें भी हॉस्पिटल में भर्ती की गया था। हाल ही में एक पोस्ट के माध्यम से उन्होंने बताया की ऐश्वर्या और आराध्या को अस्पताल से छुट्टी मिल गई हैं। उन्होंने लिखा “अपनी छोटी बिटिया , और बहुरानी को ,अस्पताल से मुक्ति मिलने पर ; मैं रोक ना पाया अपने आंसू. प्रभु तेरी कृपा अपार , अपरम्पार।”अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया के माध्यम से अपने फैंस से जुड़े रहने की कोशिश कर रहे हैं।

 

प्रकाशित तारीख : 2020-07-28 10:32:57

प्रतिकृया दिनुहोस्