सुपर हॉट लुक में नजर आईं निया शर्मा, इन बिकिनी फोटोज ने मचा दी सनसनी

 टीवी की सबसे हॉट और बोल्ड लुक रखने वाली एक्ट्रेस निया शर्मा ने अपने कातिलाना अंदाज से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोडी है। आए दिनों वे अपनी बोल्ड फोटोज से अपने फैंस की धड़कने बढ़ाती आई हैं। इन दिनों टीवी की नागिन निया सिज़लिंग फोटो शेयर कर सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। उनके ग्लैमरस अंदाज को देख कर लाइक्स और कमेंट की लाइन लग गई है।

कभी निया बीच साइड पर ब्लैक बिकिनी में नजर आ रही हैं। तो कभी रेत कर सनसनी मचा देने वाले फोटोज अपलोड कर सुर्खियों बटोर रही हैं। बता दे की हाल ही में निया ने एक फोटोशूट करवाया है। जिसमें उन्होंने व्हाइट कलर की बैकलेस ड्रेस पहनी हुई है। साथ ही पाइनएप्पल का पोज देते हुए वे काफी खूबसूरत दिख रही हैं। एक्ट्रेस का एक फोटो नहीं बल्कि कई फोटो सुर्खियों में हैं। निया का बैक साइड बिकिनी पोज भी काफी वायरल हो रहा है। उनके इस पोज ने सोशल मीडिया पर आग लगा दी है।

इसके साथ ही उन्होंने रवि दुबे के साथ बीच साइड की कपल हॉट फोटो शेयर की है। दोनों की सिजंलिंग जोडी ने लाइक्स और कमेंट की लाइन लगा दी हैं। निया के फैंस को निया और रवि का ये हॉट फोटोशूट काफी पसंद आया है। यूजर्स निया की फोटोज पर कमेंट करते थक नहीं रहे हैं। 

बता दें कि निया शर्मा टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं। उन्हें एशिया की तीसरी मोस्ट सेक्सी वुमन का खिताब भी मिला है। निया ने अपने करियर की शुरुआत 'काली' नाम के टीवी शो से की थी। उसके बाद वे 'एक हजारों में मेरी बहना है' में दिखाई दीं। निया को असल पहचान इसी सीरियल से मिली। इस शो के बाद वे जमाई राजा और खतरों के खिलाड़ी सीजन 8 में भी नजर आ चुकी हैं, लेकिन निया का कातिलाना लुक नागिन 4 में दिखाई दिया उसके बाद से उनकी फैंन फॉलोइंग काफी बढ़ गई। 

 

प्रकाशित तारीख : 2020-12-02 11:38:00

प्रतिकृया दिनुहोस्