जेठालाल के आगे फीका पड़ा मिर्जापुर

2020 ने पूरी दुनिया को ही काफी दुख और परेशानियां दी हैं। ऐसे में लगता है कि एंटरटेनमेंट के नाम पर भी लोग खुशी का जरिया ही ढूंढ रहे हैं। इसका सबसे बड़ा उदाहरण है कि एचर्र की इस साल की लिस्ट में कॉमेडी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' सबसे ज्यादा सर्च किया गया शो बन गया है।

याहू की लिस्ट में ये शो सबसे ज्यादा सर्च किए गए फिल्म्स और टीवी शो में टॉप पर है जिसने 'मर्जिापुर' और 'बिग बॉस' जैसे रिएलिटी शो को भी पीछे पछाड़ दिया है। यानी साफ है कि 12 सालों बाद भी जेठालाल का अंदाज लोगों के दलि को खूब भा रहा है। इस लिस्ट में पौराणिक धारावाहिक और लॉकडाउन में सुर्खियां बटोरने वाले 'महाभारत' और 'रामायण' भी शामिल हैं। महाभारत इस लिस्ट में नंबर दो पर और रामायण नंबर चार पर रहा है। ये दोनों शो लॉकडाउन के दौरान दूरदर्शन पर दोबारा टेलीकास्ट किए गए थे। तीसरे नंबर पर इस लिस्ट में सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' रही है। 

प्रकाशित तारीख : 2020-12-03 08:45:00

प्रतिकृया दिनुहोस्