B'day Special: 75 साल के हुए बॉलीवुड के शॉटगन शत्रुघ्न सिन्हा, सोनाक्षी सिन्हा ने खास अंदाज में दी बधाई

बॉलीवुड के शॉटगन शत्रुघ्न सिन्हा 9 दिसंबर को अपना 75वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस खास मौके पर बॉलीवुड स्टार्स समेत एक्टर के फैंस और राजनीतिज्ञ भी उन्हें भर भरकर शुभकामनाएं दे रहे हैं। इसी बीच एक्टर की बेटी और बेहतरीन एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने भी अपने पिता को खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है। सोनाक्षी सिन्हा का लेटेस्ट पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। सोनाक्षी सिन्हा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी एक फैमिली तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में सोनाक्षी और शत्रुघ्न सिन्हा के अलावा उनकी पत्नी पूनम सिन्हा और बेटे भी नजर आ रहे हैं। ईस बेहतरीन पिक्चर को शेयर करते हुए सोनाक्षी ने पिता को बर्थडे की बधाई दी है और कैप्शन में लिखा है,'हैप्पी बर्थडे पापा!' इसके साथ ही एक्ट्रेस ने दिल वाला इमोजी भी बनाया है।

प्रकाशित तारीख : 2020-12-09 22:01:00

प्रतिकृया दिनुहोस्