सोनू - श्रद्धा बने हॉटेस्ट वेजीटेरियन 2020

बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद कोरोना काल में प्रवासी मजदूरों के मसीहा बनकर सामने आए थे। अपने नेक कामों के लिए सोनू सूद की हर और तारीफ कर रहा है और अब एक्टर को एक अवॉर्ड से नवाजा गया है। जानवरों के लिए सराहनीय काम करने वाली संस्था PETA ने इस साल के लिए दो नए हॉटेस्ट वेजिटेरियन चुने हैं। इनमें सोनू सूद और श्रद्धा कपूर का नाम शामिल हैं।

पीपुल फॉर द एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल (पेटा) ने सोनू सूद और श्रद्धा कपूर को साल 2020 के लिए हॉटेस्ट वेजिटेरियन चुना है। सोनू सूद ने पेटा के 'प्रोवेजिटेरियन प्रिंटइंडिया कैंपेन' और 'हग अ वेजिटेरियन डे' में हिस्सा लिया था। इसके अलावा सोनू सूद ने सोशल मीडिया पर एक मुहिम को भी बढ़ावा दिया था, जिसमें फास्टफूड आउटलेट चेन कंपनी मैकडॉनल्ड्स से कहा गया किवे अपने मेन्यू में वीगन बर्गर को बढ़ावा दें। इसके अलावा सोनू सूद ने एक बार कबूतर की जान भी बचाई थी। 

प्रकाशित तारीख : 2020-12-18 08:19:00

प्रतिकृया दिनुहोस्