अली अब्बास का खुलासा

एक एंट्रेस्टिंग बात जो कम लोगों को पता है वो ये कि एलिशिया 'स्लो मोशन' गाने में दिशा पाटनी के साथ दिखाई दी थीं। मीडिया से बातचीत में अली अब्बास जफर ने शादी के बारे में बताया, मॉम और डैड को कोविड हो गया था तो शादी की तारीख बढ़ानी पड़ी। वे बूढ़े हो रहे हैं और चाहते थे कि मैं शादी कर लूं, वर्ना शादी का प्लान तो 2022 में था।

अली ने बताया कि उनकी एलिसिया से जान-पहचान 'टाइगर जिंदा है' के सेट्स पर हुई थी। वह उन्हें शादी के लिए मनाते रहे और 2020 में हां हुई। अली ने बताया कि वह ईरान मॉडल हैं जो कि फ्रांस में रहती हैं। वह वहीं पली-बढ़ी हैं। भारत शिफ्ट होना आसान फैसला नहीं था। अली ने क्रिसमस पर उनको अपने पैरंट्स से मिलवाया और तीन जनवरी 2021 को उनकी शादी हुई। अली ने एक और मजेदार खुलासा किया कि एलिसिया 'भारत' फिल्म का हिस्सा थीं। उन्होंने दिशा पाटनी के साथ डांस किया था। उनका फिल्मों में आने का इरादा नहीं बस मस्ती के लिए ऐसा किया था।

प्रकाशित तारीख : 2021-01-09 10:49:00

प्रतिकृया दिनुहोस्