अमिताभ के साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा

आंखें नामक फिल्म रिलीज हुए काफी समय हो गया है जो दर्शकों को पसंद भी आई थी। उसके बाद से ही Òआंखें 2Ó की चर्चा है। तीन साल पहले फिल्म बनाने की घोषणा हुई, लेकिन बात नहीं बन पाई। हो सिर्फ ये रहा है कि कलाकारों का चयन किया जाता है और फिर स्टारकास्ट चेंज हो जाती है। इससे अंदेशा हो रहा है कि यह फिल्म बनेगी भी या नहीं।

ताजा खबर यह है कि अमिताभ बच्चन के साथ अब सिद्धार्थ मल्होत्रा नजर आएंगे। वे दृष्टिहीन युवक का रोल अदा करेंगे। वैसे भी इन ‍दिनों सिद्धार्थ मल्होत्रा फिल्म साइन करने के मूड में हैं। हाल ही में उन्होंने मिशन मजनू और थैंक गॉड नामक फिल्में साइन की है। जहां तक आखें का सवाल है तो तीन साल पहले इसे अनिल कपूर और अमिताभ के साथ प्लान किया गया था।

बाद में इसे अमिताभ, सैफ अली खान और जैकलीन फर्नांडीज के साथ बनाने की बात की गई। एक बार फिर स्टारकास्ट चेंज की गई और इसे कार्तिक आर्यन और बिग बी के साथ बनाने की घोषणा हुई। अब कार्तिक की जगह सिद्धार्थ ने ले ली है। Òआंखें 2Ó में इस बार नई कहानी होगी। पुरानी फिल्म जैसा थ्रिल और रोमांच जरूर रहेगा। अमिताभ विलेन होंगे या हीरो, यह अभी तय नहीं है। 

फिल्म की शूटिंग 2021 में स्टार्ट करने का प्लान है।

प्रकाशित तारीख : 2021-01-10 07:36:00

प्रतिकृया दिनुहोस्