पर्यटन क्षेत्र को फिर लगेंगे पंख

भारत ऐतिहासिक, पुरातात्विक और धार्मिक पर्यटन स्थलों का संगम है। विविधता से भरे देश के हर कोने में पर्यटन की अपार संभावनाओं के चलते समूचे विश्व में इसका विशेष स्थान है। यही वजह है कि भारत आने वाले विदेशी सैलानियों की संख्या सालाना औसतन दो करोड़ है। कोरोना महामारी के खतरों के साल भर बीतने के दौरान पूरे वर्ष सबसे अधिक पर्यटन को ही नुकसान हुआ है। अब कोरोना वायरस का टीका आने के साथ ही लोगों में आत्मविश्वास लौटा है और भरोसा भी। पर्यटन क्षेत्र को दोबारा पटरी पर लाने के लिए केंद्र के साथ-साथ राज्यों ने अपने स्तर पर पहल शुरू की है। 

पर्यटन मंत्रालय की ऑनलाइन पहल ‘देखो अपना देश’

सरकार ने घरेलू पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए देखो अपना देश योजना शुरू की। इसमें देशभर के पर्यटक स्थलों को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर दिखाया गया है। फेडरेशन ऑफ होटल एंड रेस्टॉरेंट एसोसिएशन ने कर छूट की सिफारिश की ताकि घरेलू सैलानी आ सकें। आईआरसीटीसी फरवरी से भारत दर्शन टूरिस्ट ट्रेन, हवाई यात्रा पैकेज शुरू करेगी

अतुल्य भारत पर्व

सांस्कृतिक धरोहर की दुनिया को झलक दिखाने के लिए सरकार अतुल्य भारत पर्व मना रही है। 26 से 31 जनवरी तक ऑनलाइन माध्यम से विभिन्न कार्यक्रमों को आयोजन किया जाएगा।

प्रकाशित तारीख : 2021-01-26 07:38:00

प्रतिकृया दिनुहोस्