शाहिद संग राशि खन्ना

बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर जल्द ही अपने फैंस के लिए नई फिल्म लेकर आने वाले हैं। उनकी नई फिल्म में साउथ सिनेमा की मशहूर और खूबसूरत अदाकारा राशि खन्ना मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। इस बात की जानकारी खुद शाहिद कपूर और राशि खन्ना ने सोशल मीडिया के जरिए दी है।

उन्होंने खास तस्वीरें साझा करके अपनी नई फिल्म के बारे में बताया है। शाहिद कपूर और राशि खन्ना की इस फिल्म का निर्देशन मशहूर जोड़ी राज और डीके कर रहे हैं। शाहिद कपूर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर राज और डीके के साथ अपनी एक सेल्फी तस्वीर साझा की है। जिसमें उन्होंने अपनी नई फिल्म की जानकारी दी है। वहीं अभिनेत्री राशी खन्ना ने भी अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शाहिद कपूर के साथ अपनी खास तस्वीर साझा की है। उसी तस्वीर को शाहिद कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर साझा किया है।

प्रकाशित तारीख : 2021-01-26 07:51:00

प्रतिकृया दिनुहोस्