अपने अंदर खुद की खोज करोः वाणी

अभिनेत्री वाणी कपूर इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अक्सर अपने फोटोज वीडियो फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। अब उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर पहाड़ो से सूर्योदय का वीडियो शेयर किया है।

इस वीडियो को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। अभिनेत्री वाणी कपूर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर कैप्शन में लिखा, ‘अपने अंदर के प्यार को जानों और अपने अंदर खुद की खोज करो। हमें बाहर से खुश देने वाली चीजों को रोकने की कोशिश करनी होगी.. और अपने मन में शांति और आनंद के सोर्स को तलाशना होगा। जिससे की मन स्थिर और शांत रह सकें।’ वहीं वाणी कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक और वीडियो शेयर की थी। जिसमें वो जिम में अपनी ट्रेनर के साथ एक्सरसाइज करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो में वो वर्कआउट के साथ मस्ती करती भी दिख रही हैं। वहीं उनकी इस वीडियो पर बॉलीवुड की कई अभिनत्रियों ने कमेंट करते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी थी। हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू में अपनी फिल्म 'वॉर' के सॉन्ग ‘घुघंरू’ के बारे में बताया था। जिसमें वो अभिनेता ऋतिक रोशन के साथ नजर आ रही हैं। 

प्रकाशित तारीख : 2021-02-03 07:25:00

प्रतिकृया दिनुहोस्