अनिल-हर्षवर्धन की जमेगी जोड़ी

एक्टर अनिल कपूर के पास उम्र के इस पड़ाव पर भी फिल्मों की कोई कमी नहीं है। AK Vs AK के सफल प्रदर्शन के बाद अनिल अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स में बिजी हो गए हैं। इस कड़ी में उन्हें अपने बेटे और एक्टर हर्षवर्धन कपूर संग भी फिल्म करने का मौका मिलने जा रहा है। बताया जा रहा है कि दोनों फिल्म थार में साथ काम करने वाले हैं।

पहले पिता-बेटे की ये जोड़ी अभिनव बिंद्रा की बॉयोपिक में नजर आने वाली थी। फिल्म को लेकर तमाम तैयारियां भी हो गई थीं। कहा गया था कि फिल्म में हर्षवर्धन को अभिनव बिंद्रा का रोल प्ले करना था। वहीं उसी फिल्म में मेकर्स ने अनिल कपूर को भी बतौर अभिनव बिंद्रा के पिता के रोल में कास्ट किया था। लेकिन अब ये महत्वकांक्षी फिल्म ठंडे बस्ते में पड़ती दिखाई दे रही है। जिस फिल्म को लेकर सभी उत्साहित थे, उसे अभी होल्ड पर रख दिया गया है। वहीं अनिल कपूर ने भी इस फिल्म को छोड़ हर्षवर्धन संग थार पर काम शुरू कर दिया है।थार फिल्म का निर्देशन राज सिंह चौधरी कर रहे हैं जो इससे पहले अनुराग कश्यप की फिल्म गुलाल में एक्टिंग करते देखे गए थे। थार की शूटिंग के लिए अनिल और हर्षवर्धन राजस्थान में ही मौजूद हैं। 

प्रकाशित तारीख : 2021-02-07 08:00:00

प्रतिकृया दिनुहोस्