प्रियंका के घर में जैकलीन की एंट्री

एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस अपने पुराने घर यानि किराए के मकान को छोड़ नए घर में शिफ्ट हो गईं हैं। खबरें हैं कि जैकलीन का नया ठिकाना प्रियंका चोपड़ा का पुराना घर है। घर मुंबई के जुहू में है और इसकी कीमत सात करोड़ रुपए बताई जा रही है।

यह घर कर्मयोग नाम की बिल्डिंग में है। इसमें एक बड़ा लिविंग एरिया और आउटडोर बालकनी है। पिछले कई सालों से जैकलीन बांद्रा में एक किराए के घर में रह रही थीं। एक रिपोर्ट के अनुसार, जैकलिन फर्नांडीस जिस घर में शिफ्ट हुई हैं, इसमें साल 2018 में निक जोनस के साथ शादी के बाद प्रियंका चोपड़ा रहती थीं। बता दें कि 2019 में प्रियंका और निक ने अमेरिका के लॉस एंजेलिस में 20 मिलियन डॉलर में एक घर खरीदा। बताया जा रहा है कि निक जोनास और प्रियंका चोपड़ा के घर में दो बॉलिंग लेन ऐली है। इसके अलावा इसमें जिम, बार, मूवी थिएटर है और इनडोर बॉस्केट बॉल कोर्ट भी है। साथ ही घर में गेम रूम भी है।एक पूल टेबल भी है। 

प्रकाशित तारीख : 2021-02-07 08:10:00

प्रतिकृया दिनुहोस्