'अच्छे दोस्त सफेद रंग जैसे होते हैं'

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन आए दिन कुछ न कुछ ट्वीट करते हैं। इनके ये ट्वीट कई बार लोगों को काफी कुछ सिखा जाते हैं। इस बार भी बिग बी ने कुछ ऐसा ही ट्वीट किया है। उन्होंने अपने इस ट्वीट में असल दोस्त की परिभाषा बताई है, जोकि बहुत सरल है। अमिताभ बच्चन ने एक अच्छे दोस्त की परिभाषा पेश की। बिग बी ने कहा कि एक अच्छे दोस्त की तुलना सफेद रंग से की जा सकती है। अभिनेता ने समझाया कि वह ऐसा क्यों महसूस करते हैं। अभिनेता ने ट्वीट में लिखा, 'अच्छे दोस्त सफेद रंग जैसे होते हैं, सफेद में कोई भी रंग मिलाओ तो नया रंग बन सकता है, लेकिन दुनिया के सभी रंग मिलाकर भी सफेद रंग नहीं बना सकते।'

कुछ दिनों पहले अभिषेक के जन्मदिन पर बिग बी ने इमोशनल पोस्ट किया था। शेयर की गई तस्वीरों में एक तरफ अमिताभ, अभिषेक का हाथ पकड़कर चल रहे हैं, वहीं दूसरी फोटो में अभिषेक बच्चन अमिताभ बच्चन का हाथ पकड़कर आगे बढ़ने में सहारा दे रहे हैं। अमिताभ बच्चन ने इसे कैप्शन देते हुए लिखा, 'एक जमाने में मैं उसका हाथ पकड़ता था, अब वो मेरा हाथ पकड़ सहारा देता है।' अपने पिता का पोस्ट देखकर अभिषेक बच्चन इमोशनल हो गए और उन्होंने बिग बी के पोस्ट पर कमेंट कर डाला। उन्होंने लिखा, 'लव यू पा।' 

प्रकाशित तारीख : 2021-02-09 10:11:00

प्रतिकृया दिनुहोस्