'साइलेंस' की रिलीज डेट आई सामने

बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेयी अपने दमदार अभिनय के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में वह अपनी थ्रिलर फिल्म 'डिस्पैच' को लेकर चर्चा में बने हुए थे। इसके अलावा इस साल उनकी कई फिल्में रिलीज हो सकती हैं। अब मनोज की आगामी फिल्म 'साइलेंस ...कैन यू हियर इट?' को लेकर जानकारी सामने आई है। मनोज बाजपेयी की यह फिल्म डिजिटल प्लेटफॉर्म जी5 पर 26 मार्च को रिलीज होगी।

इस फिल्म में मनोज, अभिनेत्री प्राची देसाई के साथ मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। मनोज ने अपने ट्विटर हैंडल से फिल्म के रिलीज से संबंधित जानकारी साझा की है। उन्होंने अपने ट्विटर पोस्ट में लिखा, 'जब हर कोई सच्चाई छिपा रहा है, तो मौन होने के बावजूद न्याय मिलेगा। एक मर्डर मिस्ट्री के लिए तैयार हो जाइए जो आपको अंत तक उलझाए रखेगी। फिल्म 'साइलेंस' का प्रसारण 26 मार्च को जी5 पर किया जाएगा।' मनोज के पोस्ट से स्पष्ट है कि यह एक मर्डर मिस्ट्री फिल्म होगी। इस फिल्म का निर्माण जी स्टूडियो द्वारा किया गया है। यह फिल्म एक महिला के रहस्यमयी ढंग से गायब होने के बारे में है।

प्रकाशित तारीख : 2021-02-15 09:34:00

प्रतिकृया दिनुहोस्