प्रियंका ने बताया हॉलीवुड-बॉलीवुड फिल्मों में अंतर

ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक काम चुकी हैं। ऐसे में उन्हें दोनों फिल्म इंडस्ट्री के बीच का अंतर अच्छे से पता है। वे जानती हैं कि किस इंडस्ट्री में क्या खास है। एक न्यूज पोर्टल को दिए इंटरव्यू में प्रियंका चोपड़ा ने इस बारे में बात की है।

उनकी नजरों में बॉलीवुड को हमेशा ड्रामा ज्यादा पसंद रहा है। प्रियंका ने कहा कि हमारी हर फिल्म में जरूरत से ज्यादा ड्रामा देखने को मिलता है। वे कहती हैं, 'प्यार तो प्यार ही रहता है, ऐसे में इन जॉनर की फिल्म तो दोनों बॉलीवुड और हॉलीवुड में एक समान ही लगती हैं। हां भाषा और कुछ सीन्स में जरूर फर्क हो सकता है। प्रियंका चोपड़ा ने आगे बताया है, 'आप लोग तो जानते ही हैं कि बॉलीवुड में हमे ड्रामा ज्यादा पसंद होता है। ऐसे में वो भी एक फर्क हमेशा देखने को मिल जाता है। 

अब प्रियंका का ये जवाब तमाम इंडियन फैंस को काफी पसंद आ रहा है। एक्ट्रेस ने जिस अंदाज में बॉलीवुड की छवि पेश की है, वो देख हर कोई काफी खुश नजर आ रहा है।

प्रकाशित तारीख : 2021-02-15 09:39:00

प्रतिकृया दिनुहोस्