'सर्कस' में दीपिका

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह इन दिनों कई प्रोजेक्ट को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में खबरें आई थी कि रणवीर की फिल्म 'सर्कस' इसी साल 31 दिसंबर को रिलीज हो सकती है। अब ताजा खबरों के अनुसार रोहित शेट्टी की इस फिल्म में रणवीर की पत्नी और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण भी नजर आने वाली हैं। बता दें कि दीपिका और रणवीर पहले भी 'बाजीराव मस्तानी' और 'गोलियों की रासलीला राम-लीला' में साथ काम कर चुके हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, रणवीर की फिल्म 'सर्कस' में दीपिका एक स्पेशल डांस नंबर में नजर आने वाली हैं।

रणवीर और दीपिका की शादी के बाद यह दूसरा मौका है, जब वे किसी फिल्म में साथ नजर आ सकते हैं। रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित 'सर्कस' के अलावा दीपिका '83' में भी रणवीर सिंह के साथ नजर आएंगी। इस फिल्म की शूटिंग अभी मुंबई में चल रही है और इसे अगले माह तक पूरा किया जा सकता है। दीपिका ने पिछले वीकेंड में शुक्रवार, शनिवार और रविवार को तीन दिनों तक इस फिल्म की शूटिंग की है। अब दीपिका के शामिल होने के बाद फिल्म को लेकर फैंस की रुचि बढ़ गई है। खबरों के मुताबिक, रणवीर पहली बार किसी फिल्म में डबल रोल की भूमिका निभाते हुए दिखेंगे। इसके आलावा इनके को-स्टार वरुण शर्मा को भी डबल रोल में दिखा जा सकता है। यह फिल्म विलियम शेक्सपियर के नाटक 'द कॉमेडी ऑफ एरर्स' का रूपांतरण होगा। 

प्रकाशित तारीख : 2021-02-20 08:43:00

प्रतिकृया दिनुहोस्