काजोल का इमोशनल पोस्ट

काजोल और अजय देवगन बॉलीवुड के आइडल सेलेब्रिटी कपल हैं। दोनों की कैमिस्ट्री कमाल है। काजोल अपनी सास और अजय देवगन की मां वीणा देवगन के बेहद करीब हैं। वीणा देवगन के जन्मदिन पर काजोल ने उनकी एक तस्वीर पोस्ट करके जन्मदिन की बधाई दी। काजोल ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर के साथ लिखा, पिछले 22 सालों से मेरे सभी कामों में मेरी साझीदार और साथी को जन्मदिन मुबारक। आपकी हंसी कभी कम ना हो। इसके साथ काजोल ने मदल बाई लॉ और मॉम इन स्पिरिट जैसे हैशटैग भी लिखे हैं। काजोल की इस पोस्ट के जरिए कई सेलेब्रिटीज ने वीणा देवगन को विश किया। सैफ अली खान की बहन सबा अली खान ने लिखा आंटी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। कृपया उन तक पहुंचा दीजिए। काजोल की बहन तनीषा ने भी हैप्पी बर्थडे विश किया।

 बता दें, अजय के पिता वीरू देवगन इंडस्ट्री के जाने-माने स्टंट डायरेक्टर थे। 2019 में उनका निधन हो गया था। अजय और काजोल की शादी 1999 में महाराष्ट्रियन रीति-रिवाज़ से हुई थी। शादी से पहले दोनों एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में थे। काजोल ने शादी के बाद कुछ वक्त के लिए फ़िल्मों से ब्रेक ले लिया था।

प्रकाशित तारीख : 2021-02-20 08:48:00

प्रतिकृया दिनुहोस्