शाहरुख ने तोड़ा वादा

अभिनेता शाहरुख खान की कमबैक और मचअवेटेड फिल्म 'पठान' को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर सुनकर फैंस का दिल टूट सकता है। खबर आ रही है कि यशराज बैनर के तहत बनाई जा रही फिल्म 'पठान' इस साल रिलीज नहीं होगी। अब ये फिल्म अगले साल यानी कि साल 2022 में रिलीज होगी। फैंस ये खबर सुनकर खासे हताश हैं। फैंस कई सालों से अपने पसंदीदा स्टार को बिग स्क्रीन पर देखने का इंतजार कर रहे थे। अब लग रहा है कि उनका इंतजार और अधिक बढ़ गया है। साथ ही फैंस कह रहे हैं कि शाहरुख खान ने अपना वादा तोड़ दिया है। दरअसल, इस नए साल की शुरुआत के दिन शाहरुख ने फैंस को हैप्पी न्यू ईयर विश करने के लिए एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो के आखिर में शाहरुख खान ने कहा था कि साल 2021 में बड़ी स्क्रीन पर मिलते हैं।

इस वीडियो के बाद से ही फैंस खासे एक्साइटेड थे, लेकिन ये खबर आने के बाद से ही फैंस निराश हो गए हैं। बात करें 'पठान' फिल्म की तो इस फिल्म में शाहरुख खान के अलावा जॉन अब्राहम, दीपिका पादुकोण जैसे स्टार्स नजर आएंगे। इनके अलावा फिल्म में शाजी चौधरी, गौतम रोडे जैसे स्टार्स भी रोल करते नजर आएंगे। वहीं 'दबंग' खान भी फिल्म में एक केमियो रोल करते नजर आएंगे। मालूम हो, शाहरुख खान बीते कई सालों से बड़े पर्दे से दूर हैं। शाहरुख की आखिरी फिल्म साल 2018 में आई थी। इस फिल्म का नाम 'जीरो' था और इसमें शाहरुख के साथ अनुष्का शर्मा नजर आई थीं। 

हालांकि इसके बाद शाहरुख ने फिल्मों में नैरेटर या फिर वॉइस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर अपना योगदान दिया था, लेकिन बतौर हीरो फैंस का इंतजार काफी लंबा हो गया है।

प्रकाशित तारीख : 2021-02-22 10:27:00

प्रतिकृया दिनुहोस्