‘प्रिंसेस’ सनी लियोनी

बॉलीवुड की ग्लैमरस एक्ट्रेस सनी लियोनी अक्सर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। उनके हॉट अंदाज का हर कोई दीवाना है। मगर इस बार एक्ट्रेस क्यूट अंदाज में नजर आ रही हैं। उन्होंने अपने सोशल हैंडल पर अपनी कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं, जिनमें वो गाउन में नजर आ रही हैं।

इन फोटोज में सनी किसी प्रिंसेस से कम नहीं लग रहीं। सनी लियोनी की ये लेटेस्ट तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। उनके फैंस जमकर उनकी तस्वीरों को लाइक और शेयर कर रहे हैं। अभी तक उनकी पोस्ट पर करीब छह लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। जबकि चार हजार से ज्यादा लोगों ने इस पर कमेंट्स किए हैं। सनी ने लेटेस्ट तस्वीरों में बिल्कुल राजकुमारी की तरह ​लग रही हैं। उनका ये लुक हॉलीवुड एक्ट्रेस और नई दुल्हन से काफी मेल खाता है। यही वजह है कि उन्होंने तस्वीरों को पोस्ट करते वक्त कैप्शन लिखा, भागो दुल्हन! उनका ये कैप्शन काफी मजेदार है। ठीक उसी तरह सनी भी अपने गाउन को थामे भागने के एक्शन पोज में दिख रही हैं। सनी लियोनी का ये लुक काफी अलग है। इसमें वो बेहद क्यूट और खूबसूरत लग रही हैं।

प्रकाशित तारीख : 2021-03-24 09:18:00

प्रतिकृया दिनुहोस्