सोनाक्षी को मिला एक और प्रोजेक्ट

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में तहलका मचाने के बाद सोनाक्षी सिन्हा अब ओटीटी पर धमाका करने के लिए तैयार हैं। सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों अपने ओटीटी डेब्यू की तैयारी में हैं। वो अमेजन प्राइम वीडियो की अनटाइटल्ड सीरीज से ओटीटी की दुनिया में कदम रखने जा रही हैं, जिसमें वो पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाती दिखेंगी। महिला दिवस के मौके पर मेकर्स ने सोनाक्षी का फर्स्ट लुक दर्शकों के सामने पेश किया था।

ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो सोनाक्षी के हाथ एक और ओटीटी प्रोजेक्ट लग गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सोनाक्षी सिन्हा नेटफ्लिक्स की अपकमिंग फिल्म ‘बुलबुल तरंग’ में मुख्य किरदार निभाती दिखेंगी। यह एक रॉम-कॉम फिल्म होगी, जिसमें सोनाक्षी सिन्हा कॉमेडी का तड़का लगाती दिखेंगी। सोनाक्षी सिन्हा की इस ओटीटी फिल्म का आधिकारिक ऐलान जल्द ही हो सकता है।

सोनाक्षी सिन्हा ने सलमान खान की दबंग से बॉलीवुड में डेब्यू किया था और फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। सोनाक्षी ने बॉलीवुड में सफल पारी खेली है और अब वो ओटीटी पर सफलता के झंडे गाड़ने के लिए आगे बढ़ रही हैं। सोनाक्षी लगातार ओटीटी पर अलग-अलग विषय चुन रही हैं, ताकि उन्हें एक्टिंग में एक्सपेरिमेंट करने का मौका मिल सके। सोनाक्षी सिन्हा के कैरियर की बात करें तो वो जल्द ही अजय देवगन और संजय दत्त की अपकमिंग फिल्म 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' में दिखाई देंगी। यह भारत-पाकिस्तान युद्ध पर आधारित फिल्म है। सोनाक्षी सिन्हा इस फिल्म में एक गुजराती महिला का किरदार निभाती दिखेंगी, जिसने अपने गांववालों को भारतीय सेना की मदद के लिए तैयार किया था।

प्रकाशित तारीख : 2021-03-24 09:22:00

प्रतिकृया दिनुहोस्