सोनाक्षी की चिंता

एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा सोशल मीडिया पर खासी एक्टिव रहती हैं और अक्सर देश के समसामयिक मुद्दों पर अपनी राय रखती रहती हैं। हाल ही में वे इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर शेयर कर फैंस को मास्क ना लगाने का नुकसान बताती नजर आईं।

उनका ये पोस्ट अब खूब सुर्खियां बटोर रहा है। सोनाक्षी ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी एक ग्लैमरस तस्वीर शेयर की, जिसमें वह किसी सोच में डूबी नजर आ रही हैं। इस तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘माय Óबोला था मास्क पहने रखो, अब देखलो क्या हो गया।’ लुक!’ एक्ट्रेस की इस पोस्ट को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है और फैंस कमेंट कर इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। सोनाक्षी के काम की बात करें तो वह जल्द ही अभिषेक दुधैया द्वारा निर्देशित फिल्म ‘भुज: द प्राइज ऑफ इंडिया’ में नजर आएंगी। इस फिल्म में वो अजय देवगन, संजय दत्त, नोरा फतेही और शरद केलकर के साथ अहम किरदार में दिखाई देंगी।

प्रकाशित तारीख : 2021-04-17 11:24:00

प्रतिकृया दिनुहोस्