टेंशन में सुहाना

भारत में हर दिन COVID-19 के मामलों में इजाफा होता जा रहा है। पूरा देश महामारी की दूसरी लहर का सामना कर रहा है। कई राज्यों ने नाइट कर्फ्यू तो कई राज्यों ने लॉकडाउन लगाया है। सेलेब्स भी लोगों को घर में रहने का आग्रह कर रहे हैं। इसी बीच शाहरुख खान और गौरी खान की बेटी सुहाना  जोकि सोशल मीडिया पर खासा ऐक्टिव रहती हैं उन्होंने हाल ही में कोरोनावायरस की दूसरी लहर पर चिंता जताते हुए अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए लोगों को घर में रहने का आग्रह किया है।

सुहाना खान ने अपनी इंस्टा स्टोरी में एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें उन्होंने बढ़ते हुए कोरोनावायरस केस का एक ग्राफ शेयर किया है। इस ग्राफ में मार्च 2020 से 19 अप्रैल, 2021 के बीच किस तरह तेजी से मामले बढ़े हैं उसकी संख्या दिखाई गई है। 

सुहाना खान ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, स्टे सेफ साथ ही दिल टूटने वाली इमोटिकॉन भी शेयर की है।

प्रकाशित तारीख : 2021-04-23 07:10:00

प्रतिकृया दिनुहोस्