तालिबान का दावाः अफगान में ‘ऑल इज वेल’, महिलाओं को कोई खतरा नहीं

File Photo
File Photo

अफगानिस्तान में तालिबान अब सरकार बनाने के करीब पहुंच चुका है।

तालिबान देश से अमेरिका के जाने का इंतजार कर रहा है, जिसके बाद वो अफगानिस्तान की गद्दी पर काबिज हो जाएगा। इसी सिलसिले में तालिबान ने दोबारा अपने कैबिनेट के बारे में जानकारी दी। तालिबान ने कहा कि उनका कैबिनेट तैयार है।

तालिबान ने गुल आगा को वित्त मंत्री, मुल्लाह शिरीन को काबुल का गवर्नर, नजीबुल्लाह को खुफिया प्रमुख नियुक्त किया है। सखउल्लाह को शिक्षा मंत्री तो अब्दुल बाकी को हायर एजुकेशन का मंत्री बनाया गया है।

इसके अलावा, फिर से मीडिया के सामने आकर तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने तालिबान सरकार के प्लान का ब्लू प्रिंट रखा। जबीहुल्लाह मुजाहिद ने बताया कि सरकार के गठन और विशेष अधिकारियों को लेकर संगठन में बातचीत जारी है।

तालिबान राज में सबसे ज्यादा उसकी क्रूरता और महिलाओं पर अत्याचार से लोग डर रहे हैं। तालिबान का महिलाओं में वो खौफ ही है कि किसी भी हाल में वो अपना बसा-बसाया घर-संसार छोड़कर किसी भी देश में शरण लेने को बेचैन हैं। काबुल एयरपोर्ट पर लोगों की भीड़ और दुर्दशा पुरी दुनविया ने देखी है। और यही वजह है कि तालिबन को महिलाओं को लेकर सफाई देनी पड़ी।

प्रवक्ता मुजाहिद ने कहा कि महिलाओं को संस्थानों में जाने से रोकने का मुद्दा अस्थाई है, इसे सुलझा लिया जाएगा। तालिबान ने सफाई देते हुए कहा है कि महिलाओं के साथ किसी तरह का कोई दुर्व्यवहार न हो इसके लिए उन्हें काम से रोका गया है। महिलाओं को अभी घर में रहना चाहिए। उन्हें हटाया नहीं जा रहा है और उनके वेतन का भुगतान घर पर किया जाएगा।

प्रकाशित तारीख : 2021-08-24 22:25:00

प्रतिकृया दिनुहोस्