रास्ता दें प्लीज!

File Photo
File Photo

टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस और ‘बिग बॉस-१४’ विनर रुबीना दिलैक इन दिनों अपने पति अभिनव शुक्ला के साथ मालदीव वेकेशन पर हैं। रुबीना वहां अपने पति अभिनव का बर्थडे सेलिब्रेट करने के लिए पहुंची थीं। हाल ही में अभिनव शुक्ला ने अपना ३९वां जन्मदिन मनाया।

इसके लिए इस जोड़े ने मालदीव को चुना। अब वहां छुट्टी मनाने के साथ ही दोनों खूब मस्ती कर रहे हैं। रुबीना इसकी तस्वीरें और वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर कर रही हैं। इसी सिलसिले में रुबीना ने एक वीडियो शेयर किया है, जो आते ही वायरल हो गया।

इसमें रुबीना ने काफी सेक्सी ड्रेस पहन रखी है और लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने के लिए यह काफी है। लोग इसे लाइक करने के साथ ही उसके ऊपर चटपटे कमेंट भी कर रहे हैं। यानी इनकी मालदीव की मस्ती लोगों को खूब भा रही है।

रुबीना इस वीडियो में काफी ग्लैमरस अंदाज में दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो में वे ग्रीन आउटफिट में दिख रही हैं। वीडियो में वे वैâटवॉक करती नजर आ रही हैं। उनके चेहरे पर कॉन्फिडेंस भी देखा जा सकता है।

उनके पीछे कई सारे पेड़ और साफ आसमान दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो के बैकग्राउंड में एक म्यूजिक भी चल रहा है। रुबीना ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, ‘रास्ता दें प्लीज!’

प्रकाशित तारीख : 2021-10-05 08:11:00

प्रतिकृया दिनुहोस्