भूकंप के तेज झटकों से कांपा इंडोनेशिया, रिक्टर स्केल पर 6.1 रही तीव्रता

(प्रतीकात्मक तस्वीर)
(प्रतीकात्मक तस्वीर)

इंडोनेशिया के सुमात्रा द्वीप के तट पर आज सुबह भूकंप के तेज झटकों से हिल गया। 6.1 तीव्रता के इस भूकंप का केंद्र आचे प्रांत के सिंगकिल शहर से 48 किलोमीटर दक्षिण पूर्व में बताया जा रहा है। फिलहाल इस भूकंप के चलते किसी भी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है। हालांकि भूकंप के झटके इतने तेज थे कि लोगों में अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया। लोग अपने घरों से निकलकर बाहर की ओर सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे।

किसी के हताहत होने की खबर नहीं

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भूकंप के झटके स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 6:30 बजे महसूस किए गए थे। हालांकि अभी तक इसकी वजह से किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। इसके साथ ही सुनामी का कोई अलर्ट भी जारी नहीं किया गया है। इंडोनेशिया की मौसम विज्ञान जलवायु, जलवायु विज्ञान और भूभौतिकी एंजेसी ने बताया है कि भूकंप मैदान में महसूस किया गया है।

दो महीने पहले भी आया था भूकंप

बता दें कि इससे पहले 21 नवंबर 2022 को भी इंडोनेशिया में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। उस समय 5.4 की तीव्रता से आए भूकंप ने 56 लोगों की जान ले ली थी। इसके साथ ही 300 से ज्यादा लोग घायल भी हुए थे। नवंबर महीने के आखिर में ही इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में भी भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए थे।

प्रकाशित तारीख : 2023-01-16 13:13:00

प्रतिकृया दिनुहोस्