पूर्व केंद्रीय मंत्री सिन्हा की गांधी शांति यात्रा शुरू

पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा नागरिकता संशोधन कानून (CAA) और राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (NRC) के खिलाफ गांधी शांति यात्रा प्रारंभ कर दी है। मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया पर इस यात्रा में एनसीपी चीफ शरद पवार, नवाब मलिक, प्रकाश आंबेडकर और पृथ्वीराज चव्हाण भी मौजूद हैं।

मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया से यात्रा प्रारंभ होकर कई राज्यों से होते हुए दिल्ली में खत्म होने का कार्यक्रम है। गांधी शांति यात्रा के दौरान सरकार से मांग की जाएगी कि वह संसद में घोषणा करे कि राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (NRC) नहीं कराई जाएगी - यात्रा महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा से होकर 30 जनवरी को दिल्ली के राजघाट पर खत्म होगी।
 

प्रकाशित तारीख : 2020-01-10 01:00:04

प्रतिकृया दिनुहोस्