कुकूंग संग्रहालय ने युवकों में सांस्कृतिक बीज बोया

वर्ष 2020 निषिद्ध शहर की स्थापना की 600वीं वर्षगांठ है। वह कुकूंग संग्रहालय की स्थापना की 95वीं वर्षगांठ भी है। हाल ही में कुकूंग संग्रहालय ने सिलसिलेवार सार्वजनिक गतिविधियों का आयोजन करने और चीन के थाईवान, हांगकांग और मकाओ के युवकों को आमंत्रित करके नज़दीक से चीनी राष्ट्र की श्रेष्ठ परंपरागत सांस्कृतिक सुन्दरता को महसूस करने की घोषणा की।

वर्ष 2020 की गर्मी की छुट्टी में कुकूंग संग्रहालय नखलिस्तान कार्रवाई नामक सांस्कृतिक सार्वजनिक गतिविधि का आयोजन करेगा, जिसमें छै सौ से अधिक प्राइमरी स्कूल के विद्यार्थी कुकूंग संग्रहालय का दौरा कर सकेंगे। साथ ही निषिद्ध शहर की छै सौ वर्षीय याद नाम की गतिविधि के आयोजन से चीन की मुख्य भूमि, थाईवान, हांगकांग व मकाओ के छै सौ मिडिल स्कूली विद्यार्थियों को कुकूंग संग्रहालय में प्रवेश करके सांस्कृतिक आदान-प्रदान करने का आमंत्रण किया जाएगा। उन के अलावा कुकूंग सुलेख प्रतियोगिता के आयोजन से बच्चों की दृष्टि को विस्तार करने, उन की देशभक्ति को मज़बूत करने, और सांस्कृतिक आत्मविश्वास को बढ़ावा देने की कोशिश की जाएगी।

प्रकाशित तारीख : 2020-01-24 00:57:35

प्रतिकृया दिनुहोस्