आईपीएल: मुंबई फिर चैम्पियन

Breaknlinks
Breaknlinks

दुबई में खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2020 के फाइनल मुकाबले में मंगलवार को महारथी मुंबई इंडियंस ने दमदार दिल्ली कैपिटल्स को पांच विकेट से हराकर रिकॉर्ड पांचवीं बार यह खिताब अपने नाम किया।

दिल्ली कैपिटल्स ने जीत के लिए 157 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसे मुंबई इंडियंस ने आठ गेंद शेष रहते हासिल कर लिया। मुंबई के लिए रोहित शर्मा ने कप्तानी पारी खेलते हुए 51 गेंदों में 5 चौके और 4 छक्के की मदद से शानदार 68 रन बनाए। इसके साथ ही ङ्क्षक्वटन डिकॉक ने 12 गेंदों में 20, सूर्यकुमार यादव ने 20 गेंदों में 19 और ईशान किशन ने 19 गेंदों में 33 रनों (नाबाद) का योगदान दिया। इस जीत के बाद खिलाड़ियों पर धन वर्षा हुई। 

प्रकाशित तारीख : 2020-11-11 07:31:00

प्रतिकृया दिनुहोस्