नेहरू युवा केंद्र ने कस्बा बकेवर में जागरुकता एवं शिक्षा विषयक गोष्ठी की

नेहरू युवा केंद्र फतेहपुर के तत्वाधान पर विकासखंड देवमई के कस्बा बकेवर स्थित वृंदावन पैलेस में जागरूकता एवं शिक्षा कार्यक्रम विषय पर आधारित एक गोष्ठी का आयोजन किया गया ।

गोष्ठी में फतेहपुर जनपद में चल रहे नमामि गंगे कार्यक्रम की जानकारी व केंद्र द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी गई।

कार्यक्रम को  जिला युवा समन्वयक नेहरू युवा केंद्र फतेहपुर  संदीप मिश्रा ने गोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि युवा पीढ़ी के अंदर छिपे हुए हुनर को निखारने के लिए एक मंच प्रदान करना होगा। युवा पीढ़ी शिक्षा और तकनीकी क्षेत्र में अपना योगदान दें यह उनके विकास के लिए आवश्यक है।इस मौके पर  युवाओं ने भ्रष्टाचार मुक्त भारत बनाने का संकल्प लिया।

गोष्ठी में स्वच्छ भारत अभियान में युवकों को जोडने पर चर्चा करते हुए श्री मिश्र ने कहा कि समाज में फैली कुरीतियों को जागरुकता के जरिए रोका जा सकता है।इसके लिए युवाओं को अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी।

गोष्ठी में लेखाकार सुशील बाजपेयी, राज्य प्रशिक्षक वीरेंद्र शुक्ल, प्रकाश अग्निहोत्री,स्वयं सेवक राधेश्याम तिवारी व युवा स्वयं सेवक अमौली राज कुमार सहित बडी संख्या में युवा मौजूद रहे।

प्रकाशित तारीख : 2020-02-12 10:37:05

प्रतिकृया दिनुहोस्