आईपीएल से धोनी की सबसे ज्यादा कमाई

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले खिलाड़ी हैं। 14वें सीजन में खेलने के साथ ही लीग से उनकी कमाई 150 करोड़ रुपए के पार पहुंच जाएगी। इस मामले में वे रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान विराट कोहली और मुंबई इंडियंस के कप्तान से कहीं आगे निकल जाएंगे। 14वें सीजन में वे रोहित से 6 और कोहली से 9 करोड़ करोड़ रुपए ज्यादा कमाई करेंगे। धोनी अब तक लीग के 13 सीजन से 137 करोड़ रुपए की कमाई कर चुके हैं।

वे कमाई के मामले में अभी भी सबसे आगे हैं। 14वें सीजन में वे एक बार फिर टीम की कमान संभालेंगे। इसका ऐलान खुद फ्रेंचाइजी ने किया था। धोनी 2008 में IPL के पहले सीजन में सबसे महंगे खिलाड़ियों में से एक रहे थे। पहले 3 सीजन में उन्होंने 18 करोड़ रुपए (एक सीजन के 6 करोड़) की कमाई की थी। इसके बाद 2011 में BCCI ने रिटेंशन प्राइस को 8.28 करोड़ रुपए बढ़ा दिया था। यानी किसी खिलाड़ी को रिटेन करने पर फ्रेंचाइजी ने उस प्लेयर को पिछले सीजन के मुकाबले अगले 3 सीजन तक 8.28 करोड़ रुपए ज्यादा दिए थे। 2014-2015 में धोनी ने एक सीजन में 10 करोड़ से ज्यादा की कमाई की। उनकी सैलरी उस वक्त 12.5 करोड़ रुपए थी। चेन्नई सुपर किंग्स पर बैन लगने के बाद धोनी राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स से जुड़े। पुणे ने भी धोनी को एक सीजन के 12.5 करोड़ रुपए दिए। उन्होंने पुणे की तरफ से दो सीजन खेलकर 25 करोड़ रुपए कमाए।

प्रकाशित तारीख : 2021-01-09 10:59:00

प्रतिकृया दिनुहोस्