आईपीएल में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले धोनी

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में 150 करोड़ रुपए से अधिक की कमाई करने वाले पहले क्रिकेटर बनकर इतिहास रच दिया है। चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान धोनी की आईपीएल 2020 के रिटेंशन डे से पहले की कमाई 137 करोड़ से ज्यादा थी, लेकिन जिस पल से धोनी का कॉन्ट्रैक्ट बढ़ा, भारत के इस दिग्गज ने अपना नाम रिकॉर्ड बुक में दर्ज कर लिया। धोनी 2008 से ही सीएसके की कप्तानी कर रहे हैं। उनका वेतन अब 15 करोड़ रुपये है। वह 2018 से इतनी रकम कमा रहे हैं। 

धोनी आईपीएल 2008 के ऑक्शन में सबसे बड़े खिलाड़ी थे जिन्हें सीएसके ने छह करोड़ रुपए में खरीदा था। 2011 में बीसीसीआई ने रिटेंशन की कीमत बढ़ाकर आठ करोड़ रुपए कर दी थी। 2016 और 2017 में धोनी सीएसके पर बैन के बाद राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स के साथ थे। इस दौरान उनकी सैलरी 25 करोड़ रुपए थी। तीन बार के आईपीएल खिताब विजेता कप्तान ने 2018 में लीग में वापसी के बाद से सीएसके में 60 करोड़ रुपए कमाए हैं। 150 करोड़ रुपए से अधिक के संयुक्त वेतन के साथ एकमात्र खिलाड़ी धोनी हैं। लगातार चौथे सीजन के लिए विराट कोहली की तुलना में दो करोड़ रुपए कम कमाए जाने के बावजूद मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान से आगे हैं। 

रोहित शर्मा, जो आईपीएल की शुरुआत से ही सबसे अधिक भुगतान पाने वाले खिलाड़ियों में से एक हैं, अब तक 146.6 करोड़ रुपए से अधिक की कमाई कर चुके हैं। वह 2018 से मुंबई इंडियंस से 15 करोड़ रुपए सीजन कमा रहे हैं। वहीं, दूसरी तरफ विराट कोहली 2018 से प्रति सीजन 17 करोड़ रुपए कमा रहे हैं। वह तीसरे स्थान पर हैं। 

प्रकाशित तारीख : 2021-02-02 08:31:00

प्रतिकृया दिनुहोस्