अफगानिस्तान सरकार से तालिबान के हाथों में गया पूरा देश

Photo - REUTERS
Photo - REUTERS

अफगानिस्तान सरकार के संघर्ष के बावजूद तालिबान ने देश की राजधानी काबुल में प्रवेश कर लिया है और अब जल्द ही शांतिपूर्ण तरीके से उसके हाथों में सत्ता सौंप दी जाएगी।

अमेरिका के सैनिकों की वापसी वाले फैसले को तालिबान ने अपनी जीत समझते हुए थोड़े ही समय में देश पर कब्जा कर लिया।

पहले उसने ग्रामीण और पहाड़ी इलाकों पर नियंत्रण किया, फिर एक-एक कर प्रांतीय राजधानियों को अपने हाथों में लिया और आज वो देश की राजधानी तक पहुंच गया। काबुल अकेला ऐसा प्रमुख शहर था, जिसपर सरकार का नियंत्रण था।

प्रकाशित तारीख : 2021-08-15 22:44:00

प्रतिकृया दिनुहोस्