जेएनयू हिंसा के खिलाफ छात्रों के समर्थन में कन्हैया संग पहुंचीं दीपिका

(फाइल फोटो)

जेएनयू हिंसा के खिलाफ दिल्ली समेत देश के कई बड़े शहरों में प्रदर्शन हो रहे हैं। एक दिन पहले मुंबई में कई फिल्मी हस्तियां सड़क पर उतरीं थीं तो आज दिल्ली में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में हो रहे लेफ्ट छात्रों के प्रदर्शन में फिल्म अभिनेत्री दीपिका पादुकोण भी शामिल हुईं। वह जेएनयू छात्रसंघ की अध्यक्ष आइशी घोष से मिलीं। आपको बता दें कि हिंसा के दौरान नकाबपोश उपद्रवियों के हमले में आइशी के सिर में चोट आई थी।

दीपिका यूनिवर्सिटी में हो रहे प्रदर्शन में करीब 10 मिनट तक मौजूद रहीं। हालांकि वह पूरे समय खामोश ही दिखाई दीं। इस दौरान कन्हैया कुमार 'जोर से बोलो जय भीम' के नारे लगा रहे थे। दीपिका यहां काले कपड़ों में पहुंची थीं। 

प्रकाशित तारीख : 2020-01-08 10:59:48

प्रतिकृया दिनुहोस्