राम जानकी छठवां सर्व जातीय सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन

शहर में श्री राम जानकी छठवां सर्व जातीय सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन सेवा भारती समिति भरतपुर द्वारा बड़ी ही धूमधाम के साथ किया गया। सामूहिक विवाह समारोह पार्श्व वाटिका मैरिज होम में आयोजित किया गया। जिसमें 12 सर्व जातीय वर वधू विवाह बंधन में बंधे इस मौके पर शहर के कई गणमान्य अतिथियों ने आज कार्यक्रम में शिरकत की।

जिसमें पूर्व विधायक विजय बंसल, नगर निगम के पूर्व मेयर शिव सिंह भोंट भाजपा जिला अध्यक्ष शैलेश सिंह के अलावा भरतपुर के बाहर से आए अतिथियों ने कार्यक्रम में शिरकत की। सामूहिक विवाह समारोह में आज 12 दूल्हा- दुल्हन परिणय सूत्र में बंधे विवाह सम्मेलन में सभी वर वधुओ को उपहार स्वरूप घर गृहस्ती का पूरा सामान भी सेवा भारती समिति द्वारा दिया गया। कार्यक्रम में वर वधु के परिजनों की बड़ी संख्या में भीड़ मौजूद रहे।

कार्यक्रम में आयोजन समिति के सदस्य महेंद्र सिंह मग्गो, संजय अग्रवाल, ललित प्रसाद सिंघल, रामनाथ बंसल अशोक सोनी, अशोक बंसल ,प्रमोद कुमार सर्राफ, अजय अग्रवाल भट्टे वाले, ओमप्रकाश गर्ग, ज्ञान सिंह करोला, विनीता गुप्ता, महामंत्री मुकेश अग्रवाल, शिवचरण मित्तल मंत्री, विजय सिंह मंत्री, योगेश सर्राफ कोषाध्यक्ष, श्यामसुंदर मंगल, योगेंद्र खंडेलवाल आदि सदस्य मौजूद रहे।

प्रकाशित तारीख : 2020-02-26 22:41:09

प्रतिकृया दिनुहोस्