राजस्थान: अब तक 38 नए पॉजिटिव केस आए सामने, 5 लोगों की मौत

राजस्थान में मंगलवार को कोरोना के 38 नए पॉजिटिव केस मिले। इनमें जयपुर में 14, चित्तौड़गढ़ में 9, कोटा में 8, जोधपुर में 4, टोंक में 2, भरतपुर में 1 संक्रमित मिला। राज्य में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 3099 पहुंच गया।

जयपुर में एक साथ पांच मौत होना सामने आया। इसके साथ राज्य में मौतों की कुल संख्या 82 पहुंच गई। लॉकडाउन के कारण अन्य राज्यों में फंसे मजदूरों के घर आने का किराया प्रदेश सरकार वहन करेगी। सड़क मार्ग से जाने वालों को भी राजस्थान की सीमा तक बस से निशुल्क पहुंचाया जाएगा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोमवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की घाेषणा के कुछ घंटे बाद ही यह ऐलान किया।

सोनिया ने कहा था कि कांग्रेस की प्रदेश इकाइयां यह खर्च उठाएंगी। मुख्यमंत्री ने इस संबंध में जिले के अफसरों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की। सीएम ने कहा कि प्रवासी मजदूरों को आवश्यक रूप से क्वारैंटाइन में रहना होगा।

प्रकाशित तारीख : 2020-05-05 15:15:15

प्रतिकृया दिनुहोस्