Chandrayaan–3 Landing: आज चांद पर उतरेगा चंद्रयान–3, देखें लाइव

भारतीय अंतरिक्ष यान यानी चंद्रयान—3 अब से कुछ घंटे के बाद कीर्तिमान स्थापित करने के लिए तैयार है।

भारतीय मिशन मून आज शाम चंद्रमा के साउथ पोल पर लैंड कर जाएगा। पूरी दुनिया इस ऐतिहासिक क्षण को देखने के लिए इंतजार कर रही है। ऐसे में हम आपको बता रहें हैं इस अद्भूत पल का सीधा प्रसारण कैसे, कब और कहां आप देख सकेंगे।

चंद्रयान—3 की सफल लैंडिंग का सीधा प्रसारण छात्रों को देखने के लिए उत्तर प्रदेश, असम सहित कई राज्यों की सरकार स्कूल खोलने के निर्देश दी हैं। इस अहम घटना की लाइव स्ट्रीमिंग 23 अगस्त, 2023 को भारतीय समयानुसार शाम 5 बजकर 27 मिनट पर शुरू की जाएगी।

चंद्रयान—3 की सॉफ्ट लैंडिंग का सीधा प्रसारण भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी ISRO की बेबसाइट के यूट्यूब चैनल और फेसबुक पेज पर दिखाया जाएगा। इसके अलावा डीडी नेशनल टीवी समेत कई अन्य प्लेटफार्म पर लाइव स्ट्रीमिंग की जाएगी। बता दें कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साउथ अफ्रीका इस गौरवशाली क्षण का सीधा प्रसारण देखेंगे।

प्रकाशित तारीख : 2023-08-23 17:57:00

प्रतिकृया दिनुहोस्