चंद्रयान-3 की चांद पर सफल लैंडिंग, भारत ने रचा इतिहास

चंद्रयान-3 ने इतिहास रच दिया है। चंद्रयान 3 ने चांद की सतह पर सुरक्षित लैंडिंग की है। ये भारत के लिए ऐतिहासिल पल है।

दुनियाभर के लोग भारत के इस मिशन पर नजर बनाए हुए थे। इस मौके पर पीएम मोदी का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा, 'ये क्षण अभूतपूर्व है। इंडिया इज नाउ ऑन द मून।'


पीएम मोदी ने दी बधाई, कही ये बात

पीएम मोदी ने कहा कि चंद्रयान 3 की चंद्रमा पर सफल लैंडिंग हो गई है। चांद के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला भारत पहला देश है। अब बच्चे कहेंगे कि चंदा मामा, बस एक टूर के हैं। 


चंद्रयान 3 ने रचा इतिहास, चंद्रमा की सतह पर उतरा

चंद्रयान 3 ने इतिहास रच दिया है। वह चंद्रमा की सतह पर सफलतापूर्वक उतर गया है।


चांद की सतह से सिर्फ एक किलोमीटर दूर हैं चंद्रयान

चंद्रयान चांद की सतह से सिर्फ एक किलोमीटर दूर है।


चंद्रयान 3 ने दूसरा चरण भी सफलतापूर्वक पूरा किया

चंद्रयान 3 ने दूसरा चरण भी सफलतापूर्वक पूरा किया है। 


पीएम मोदी लाइव देख रहे हैं कार्यक्रम, ISRO कमांड सेंटर से जुड़े

चंद्रयान की लैंडिंग के लाइव कार्यक्रम में पीएम मोदी भी जुड़ गए हैं। वे पल-पल का अपडेट ले रहे हैं। वे ISRO कमांड सेंटर से जुड़ गए हैं। 


चंद्रयान ने रफ ब्रेकिंग फेज पूरा किया

चंद्रयान ने रफ ब्रेकिंग फेज पूरा कर लिया है। 


चंद्रयान 3 ने पहला चरण सफलतापूर्वक पूरा किया

चंद्रयान 3 ने पहला चरण सफलतापूर्वक पूरा किया है और चांद की नई तस्वीर भी भेजी है। 


अभी तक चंद्रयान- 3 सही दिशा में, पहले चरण की प्रक्रिया 11 मिनट की है

अभी तक चंद्रयान- 3 सही दिशा में उतर रहा है। पहले चरण की प्रक्रिया 11 मिनट की है।

प्रकाशित तारीख : 2023-08-23 18:21:00

प्रतिकृया दिनुहोस्