मलवां थाने को दो सिपाही भी कोरोना पाजिटिव, विभाग में हडकम्प

एक इंस्पेक्टर सहित 16 पुलिस कर्मी क्वारेंटाइन

दो पुलिसकर्मियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। कोरोना पुलिसकर्मियों की केस हिस्ट्री खंगाली गई। सामने आया कि दोनों पुलिसकर्मी मलवां थाने में तैनात रहे हैं। वह दोनों लाँकडाउन के पहले आगरा गए थे।

दोनों आगरा के ही रहने वाले हैं। छुट्टी खत्म होने के बाद उच्चाधिकारियों के आदेश पर आगरा में ही दोनों ने आमद करा ली थी। सात मई को दोनों मलवा थाने पहुंचे। जहां से पुलिस लाइन आए थे। पुलिस लाइन में आमद के बाद सीधे एक मैरिज हॉल क्वारंटीन सेंटर में दोनों को रोक दिया गया था। अब उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इन दोनों के साथी दो पुलिसकर्मी और भी आगरा गए थे।

उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है। इनके अलावा जिले में अब तक करीब 30 पुलिसकर्मी क्वारंटीन हो चुके हैं। फिलहाल एक इंस्पेक्टर समेत 16 पुलिसकर्मी क्वारंटीन चल रहे हैं। उनकी रिपोर्ट भी आनी बाकी है। पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा ने बताया छुट्टी से लौटने वाले सभी पुलिसकर्मियों को सीधे क्वारंटीन सेंटर भेजा जा रहा है।

क्वारंटीन पीरियड बीतने और उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आने पर ही वापस ड्यूटी पर भेजा जाएगा।

प्रकाशित तारीख : 2020-05-20 08:22:19

प्रतिकृया दिनुहोस्