महाराष्ट्र में 1328 पुलिसकर्मी संक्रमित

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के देश में लगातार मामले बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे में महाराष्ट्र के 55 नए मामलों सहित 1328 पुलिसकर्मी इससे संक्रमित हो गए हैं। वहीं बिहार में इस संक्रमण ने 48 जवानों को अपनी चपेट में ले लिया है। देश की बात करें तो संक्रमितों की संख्या एक लाख के ऊपर पहुंच गई है।

देश में लॉकडाउन लागू है इसके बावजूद संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है। वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य महाराष्ट्र है। यहां सबसे ज्यादा पुलिसकर्मी वायरस की चपेट में आ रहे हैं। राज्य में 24 घंटों में 55 पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इससे राज्य में कुल संक्रमित पुलिसकर्मियों की संख्या बढ़कर 1328 हो गई है।

प्रकाशित तारीख : 2020-05-20 11:05:22

प्रतिकृया दिनुहोस्