चीन से तनाव के बीच लद्दाख पहुंचे थलसेना चीफ मनोज नरवणे

भारतीय थल सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे ने लद्दाख का दौरा किया। हां उन्होंने गलवां घाटी में चीनी सैनिकों के जमावड़े से उपजे हालात का जायजा लिया। उन्होंने जवानों का हौसला बढ़ाया। चीन द्वारा गलवां घाटी में घुसपैठ कर टेंट लगा लिए गए हैं।

इसका जवाब देने के लिए भारतीय सेना के जवान इस समय किसी भी चुनौती का सामना करने के लिए तैयार हैं। इसके साथ ही भारत ने चीनी क्षेत्र में भारतीय सैनिकों की घुसपैठ के कारण दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ने के चीन के आरोपों को भी मजबूती से खारिज किया।

देर शाम जनरल नरवाने दिल्ली लौट गए। मौजूदा स्थिति के बारे में वह रक्षा मंत्रलय को अपनी रिपोर्ट देंगे। हालांकि, देर शाम तक सेना की उत्तरी कमान ने आर्मी चीफ के लद्दाख दौरे की आधिकारिक पुष्टि नहीं की थी।

प्रकाशित तारीख : 2020-05-23 14:53:47

प्रतिकृया दिनुहोस्