देश में मरीजों के ठीक होने की दर में लगातार सुधार

भारत सरकार कोविड-19 की रोकथाम, उसे फैलने से रोकने और प्रबंधन के लिए एक श्रेणीबद्ध, पूर्व-नियोजित और व्‍यावहारिक दृष्टिकोण के माध्यम से, राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों के साथ कई कदम उठा रही है। उच्चतम स्तर पर इनकी नियमित रूप से समीक्षा और निगरानी की जा रही है।

भारत में कोविड-19 के पुष्ट मामलों की संख्या में 6,654 की वृद्धि दर्ज की गई है। पुष्‍ट मामलों की कुल संख्या अब 1,25,101 हो गई है। सक्रिय चिकित्सा निगरानी के अंतर्गत आने वाले मामलों की संख्या 66,330 है।

अब तक कुल 51,784 लोग स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों में 3234 मरीजों का इलाज हुआ। इलाज के बाद स्‍वस्‍थ होने वाले लोगों की कुल दर 41.3 प्रतिशत हो गई है। दुर्भाग्य से अब तक 3720 लोगों की मृत्यु हुई हैं।

प्रकाशित तारीख : 2020-05-24 09:50:14

प्रतिकृया दिनुहोस्