महाराष्ट्र में कोरोना मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 50 हजार के पार

महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 50 हजार के पार पहुंच गया है। कल राज्य में 3,041 नए मरीज मिलने के साथ ही कुल मरीजों की संख्या 50,231 तक जा पहुंची है। स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने बताया कि राज्य में कल 58 मरीजों की मौत हो गई। अब राज्य में कोरोना से मरनेवालों की कुल संख्या 1,635 हो गई है। इसमें उल्लेखनीय ये है कि अब तक कोरोना के 14 हजार 600 मरीज ठीक होकर अपने घर भी जा चुके हैं।

मुंबई में कल 39 मरीजों की मौत हुई। मुंबई कोरोना से मरनेवालों की कुल संख्या 988 हो गई है। मुंबई में अब तक 30,542 मरीज मिले हैं। कल 1,725 नए मरीज मिले। स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे के मुताबिक राज्य भर में अब तक 14 हजार 600 मरीजों को ठीक होने के बाद घर जाने की अनुमति दी गई है। कल 1,196 मरीज ठीक होकर घर गए। राज्य में मौजूदा समय में 33 हजार 988 मरीजों का उपचार चल रहा है। अब तक भेजे गए 3 लाख 62 हजार 862 नमूनों में से 3 लाख 12 हजार 631 के लैब के नमूने निगेटिव आए हैं। 50 हजार 231 के नमूने पॉजिटिव आए हैं। राज्य में 4 लाख 99 हजार 387 लोगों को होम क्वारंटाइन और 35 हजार 107 को संस्थात्मक क्वारंटाइन किया गया है। रविवार को 58 मरीजों की मौत हुई। इसमें मुंबई में 39, पुणे 6, सोलापुर 6, संभाजीनगर 4, लातुर 1, मीरा-भायंदर 1, ठाणे में 1 मरीज की मृत्यु हुई है। मृतकों में 34 पुरुष और 24 महिलाओं का समावेश है।

मुंबई- 30,542 (मृत्यु- 988), ठाणे- 420 (4), ठाणे मनपा- 2590 (36), नई मुंबई मनपा- 2007 (29), कल्याण-डोंबिवली मनपा- 889 (7), उल्हासनगर मनपा- 189 (3), भिवंडी-निजामपुर मनपा- 86 (3), मीरा-भाइंदर मनपा- 464 (5), पालघर- 114 (3), वसई-विरार मनपा- 562 (15), रायगड- 412 (5), पनवेल मनपा- 330 (12), नासिक- 115, नासिक मनपा: 110 (2), मालेगांव मनपा: 711 (44), नगर: 53 (5), नगर मनपा: 20, धुले: 23 (3), धुले मनपा: 95 (6), जलगांव: 294 (36), जलगांव मनपा: 117 (5), नंदूरबार: 32 (2), पुणे: 340 (5), पुणे मनपा: 5,075 (251), पिंपरी-चिंचवड मनपा: 267 (7), सोलापुर: 24 (2), सोलापुर मनपा: 522 (32), सातारा: 279 (5), कोल्हापुर: 236(1), कोल्हापुर मनपा: 23, सांगली: 69, सांगली-मीरज-कुपवाड मनपा: 11 (1), सिंधुदुर्ग: 10, रत्नागिरी: 155 (3), संभाजीनगर 23, संभाजीनगर मनपा: 1233 (46), जालना: 56, हिंगोली: 112, परभणी: 17 (1), परभणी मनपा: 5, लातुर: 67 (3), लातुर मनपा: 4, धाराशिव 31, बीड: 26, नांदेड: 15, नांदेड मनपा: 83 (5), अकोला: 36 (2), अकोला मनपा: 366 (15), अमरावती: 13 (2), अमरावती मनपा: 155 (12), यवतमाल: 115, बुलढाणा:40 (3), वाशिम: 8, नागपुर: 7, नागपुर मनपा: 464 (7), वर्धा: 4 (1), भंडारा: 10, गोंदिया: 39, चंद्रपुर: 19, चंद्रपुर मनपा: 9, गडचिरोली: 13 और अन्य राज्य के 49 मरीज और 11 की मृत्यु हुई है।

प्रकाशित तारीख : 2020-05-25 09:41:36

प्रतिकृया दिनुहोस्