5 राज्यों में अगले 5 दिन लू चलने के आसार; दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और राजस्थान के लिए रेड वॉर्निंग

साेमवार से शुरू हाे रहे नाैतपा से पहले माैसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले पांच दिन पांच राज्याें राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और तेलंगाना के अधिकतर हिस्से भीषण लू की चपेट में रहेंगे। वहीं 45 डिग्री से ज्यादा तापमान रहने से दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और राजस्थान के लिए रेड वार्निंग जारी की गई है।

माैसम विभाग विज्ञानी डाॅ. एन.कुमार ने बताया कि पंजाब, हरियाणा, दक्षिणी उप्र, मप्र, राजस्थान, तेलंगाना और तटीय आंध्र में तापमान लगातार बढ़ेगा। तापमान 47 डिग्री तक भी जा सकता है। दिल्ली में 25 और 26 मई काे अधिकतम तापमान 46 डिग्री तक रह सकता है।

चूरू 47.4 डिग्री तापमान के साथ देश का सबसे गर्म स्थान रहा
उधर, रविवार काे राजस्थान का चूरू 47.4 डिग्री तापमान के साथ देश का सबसे गर्म स्थान रहा। शनिवार काे राजस्थान का ही पिलानी 46.7 डिग्री के साथ सबसे गर्म स्थान था। निजी मौसम एजेंसी स्काईमेट के महेश पालावत के अनुसार, दिल्ली और आसपास, पंजाब के उत्तरी हिस्से, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में प्री-माॅनसून गतिविधियाें के चलते राहत मिलेगी। शनिवार काे दिल्ली का तापमान 46.2 डिग्री दर्ज किया गया था, जाे इस माैसम का अधिकतम था।

प्रकाशित तारीख : 2020-05-25 13:07:06

प्रतिकृया दिनुहोस्